How to calculate the weight of Steel bars सरिये का वजन कैसे निकाले
How to calculate the weight of Steel bars
सरिये का वजन कैसे निकाले
सरिये का वजन कितना है ये बिना तोले कैसे निकले जो विधि में आपको बताने जा रहा हूँ उससे आप बिना किसी वजन मशीन के भी सरिये का वजन आसानी से निकाल सकते है। अगर आप सिविल इंजीनियर है तो आपको हमेशा ये विधि काम आएगी।
फार्मूला
D^2/162
फॉर्मूला है D×D/162 D यहाँ पर डाया ऑफ द बार है याने की सरिये की मोटाई जोकि गोलाकार में होती है
ओर ओर उसे 162 से भाग देते हैं
मान लेते हैं:
यदि 10mm के 1 मीटर के सरिये का हमे वजन निकालना है तो फॉर्मूले का उपयोग कर के हम उसका वजन निकाल सकते है। तो फॉर्मूले के हिसाब से डाया हमारा यहाँ 10 है तो 10×10 = 100 होगा फिर 100/162 = 0.617 किलोग्राम होगा।
ध्यान रहे सरिये की लंबाई हमेशा मीटर में रहेगी सरिये की मोटाई गोलाकार हमेशा मिली. मीटर में रहेगी और वजन हमेशा किलोग्राम में रहेगा।
एक उदाहरण से ओर समझते हैं: मान लेते है 12mm
का एक सरिये की रॉड है जिसकी लम्बाई 10 मीटर है अब हम फॉर्मूले की मदद से इसका वजन निकालते हैं।
सरिये का व्यास = 12 मिलीमीटर
सरिये की लंबाई = 10 मीटर
फॉर्मूला = D^2/162
अतः 12×12/162 = 0.888
0.888×सरिये की लंबाई = 0.888×10 = 8.888 किलोग्राम
अतः12mm व्यास ओर 10 मीटर लम्बाई वाले सरिये का वजन 8.888 किलोग्राम होगा।
यहां मैं आपको कुछ साधरण तौर पर मकानों में उपयोग होने वाले सरिये का 1मीटर का वजन नीचे तालिका में दे रहा हूँ।
Comments
Post a Comment
If you have any doubt please let me know